भागलपुर, मई 11 -- फलका से शशि रमन की रिपोर्ट फलका थाना क्षेत्र में इन दिनों किसानों द्वारा मुख्य सड़कों को खलिहान बना दिया गया है।कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर फलका से पोठिया व मिरगंज जाने वाले पथ सहित क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर किसान बेखौफ होकर सड़क के आधे हिस्से में मक्का सुखा रहे हैं।सड़क के आधे हिस्से में मक्का किसानों द्वारा मक्का थ्रेसर से तैयार कर सुखाने के लिए फैलाने के साथ-साथ किसान उसके चारों ओर लकड़ी के कुंदे और बड़े-बड़े ईंट-पत्थर रख देते हैं,ताकि कोई वाहन मक्के के ऊपर से न गुजरे।किसानों की इस लापरवाही के कारण इन सड़कों पर हर वक्त भीषण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उक्त यह भी पढ़ें- सड़कों पर सुखाया जा रहा मक्का, फिसलकर गिर रहे वाहन चालक मार्ग से गुजरने वाले छोटे- बड़े वाहन चालकों को जाम और दुर्घटना की संभावना से भयभीत...