भागलपुर, मार्च 15 -- कटिहार। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने बताया कि जब आपदा की घड़ियां मानवता की परीक्षा लेती है तब निस्वार्थ सेवा ही आशा की किरण बनकर उभरती है। खाड़ी देशों में उत्पन्न हालिया चुनौतीपूर्ण और अनिश्चित परिस्थितियों के बीच मारवाड़ी युवा मंच टीम ने थकी और डरे हुए समाज बंधुओ के लिए एक रक्षक की भूमिका निभाई। सशक्त युवा सशक्त राष्ट्र के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए टीम ने अब तक 3000 से अधिक लोगों तक सीधी सहायता पहुंचाई है। टीम यूएई के सदस्यों ने दिन रात एक कर जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन, समन्वय और हर संभव मानवीय मदद प्रदान की ताकि इस कठिन समय में कोई भी समाज बंधु स्वयं को अकेला ना समझे। यूएई में फंसे उन लोगों के लिए जिनकी आंखें अपने वतन की मिट्टी और अपने परिवार को देखने के लिए तरस रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.