भागलपुर, जुलाई 19 -- कटिहार, से शशि रमन की रिपोर्ट जिला पुलिस ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी सेटिंग कर नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत 18 जुलाई की रात करीब 1:10 बजे कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर में वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई हुई। यह भी पढ़ें- कटिहार: सिपाही भर्ती में फर्जी सेटिंग का बड़ा खेल बेनकाब, 10 लाख में नौकरी का झांसा; दो गिरफ्तार जांच के दौरान एक ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को...