भागलपुर, फरवरी 21 -- कटिहार। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शनिवार को सालमारी थाना का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अन्वेषण की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने दागी पंजी, मालखाना, बीट पंजी, कांड पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में थाना के समग्र कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि प्रत्येक मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को सुदृढ़ करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.