भागलपुर, फरवरी 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सागर झा उर्फ मिट्ठू झा हत्या कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कटरिया निवासी सुमित यादव एवं निवास यादव ने आखिरकार माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कई जगहों पर दबिश, संभावित ठिकानों पर छापेमारी और लगातार निगरानी के कारण दोनों आरोपियों पर दबाव बढ़ता गया। इसी दबाव के बीच दोनों ने कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में आत्मसमर्पण को लेकर गांव में यह भी चर्चा है कि पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपी लगातार घिरते जा रहे थे, जिससे उनके पास कोर्ट में सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही केस से जुड़े अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.