भागलपुर, जनवरी 23 -- कटिहार। सरस्वती पूजा के दौरान साउंड सिस्टम की जब्ती को लेकर शहर में बवाल मच गया। सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर के समीप साउंड सिस्टम संगठन से जुड़े लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए इस विरोध-प्रदर्शन से इलाके की रफ्तार थम गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिरचाईबाड़ी चौक तीन दिशाओं को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। चक्का जाम लगते ही तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी और सहायक थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.