कटिहार: सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्ष के बालक की मौत
भागलपुर, मई 15 -- कदवा से कौशल भारती की रिपोर्ट कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामागढ़ कुम्हड़ी मुख्य पी डब्लू डी पथ पर फुटकहा गांव में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण मोहम्मद समीर के डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिन्हाज की इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था। संध्या लगभग छह बजे ही सड़क से मक्के से लदा ट्रैक्टर कुम्हड़ी गांव की ओर आ रहा था।ट्रैक्टर की ठोकर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बच्चा को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.