भागलपुर, अगस्त 3 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट सालमारी, एक संवाददाता। सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर सालमारी क्षेत्र एवं जिला का गौरव मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में दिनभर शिव भक्तों का ताता बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना को लेकर लगा रहा। जिसमें मनिहारी से गंगाजल लाकर हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा गोरखनाथ पर गंगाजल अर्पित कर पूजा अर्चना की। दूध, दही, बेलपत्र, फूल, सेव, केला, दूब, भांग, धतूरा का फूल चढ़ा कर पूजा की एवं अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। वही मंदिर के पुजारी सुरजीत बनर्जी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने का बहुत अधिक महत्व है। यह भी पढ़ें- गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेला को लेकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन इस माह में पूजा करने से भक्तों की मनोक...