कटिहार: शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार
भागलपुर, मई 27 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर शराब पीने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध लोगों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। बाद में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- कटिहार: शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार: डूमर चौक पर हंगामा रहे 4 शराबी गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.