भागलपुर, अप्रैल 19 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट हसनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मध्यानिषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 25 लीटर देसी शराब और 5.07 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार और दो महिला के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि सभी आरोपी अवैध रूप से शराब की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...