भागलपुर, मई 31 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सेमापुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अमीनाबाद एवं काबर गांव से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि नियमित वाहन एवं गश्ती जांच अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...