भागलपुर, मार्च 22 -- कटिहार। कटिहार स्थित वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह से दो बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। यह आश्रय गृह जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों बालिकाएं शनिवार रात शौचालय जाने के बहाने बाहर निकलीं। इसी दौरान उन्होंने शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़ दिया और वहां से निकलकर परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना के बाद आश्रय गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फरार बालिकाओं में एक हरियाणा की रहने वाली है, जिसे हाल ही में अररिया से बरामद कर अररिया बाल सुधार गृह द्वारा कटिहार भेजा गया था। वहीं दूसरी बालिका अररिया की है, जिसे किशनगंज से बरामद कर किशनगंज बाल सुधार गृह के माध्यम से यहां रखा गया था। घटना की सूचना पर सहायक थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.