भागलपुर, अप्रैल 22 -- कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट कुरसेला। एनएच-31 कुरसेला चौक मुख्य चौराहे पर बुधवार को डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व दंडाधिकारी सह बीडीओ कुमारी प्रियंवदा एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इस दौरान तेज रफ्तार बाइकर्स, लापरवाही से वाहन चलाने वाले एवं लहरिया कट कर स्टंट करने वाले युवकों पर विशेष नजर रखी गई। बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों का चालान काटा गया, वहीं ट्रिपल लोडिंग और वाहन के कागजातों की भी सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। बीडीओ कुमारी प्रियवंदा ने बताया कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रह...