कटिहार: विशेष नामांकन अभियान को लेकर संचालकों व संकुल समन्वयकों की बैठक
भागलपुर, मई 26 -- मनसाही से शशि रमण की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशेष नामांकन अभियान को लेकर संचालकों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने की। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। बीडीओ ने कहा कि अभियान को मिशन मोड में चलाते हुए 31 मई तक कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए। इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे करने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को चिन्हित करने तथा अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से पांचवीं उत्तीर्ण बच्चों का छठी कक्षा में तथा आठवीं पास बच्चों का नौवीं कक्षा में नामांकन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। जिन विद्यालयों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.