भागलपुर, मार्च 11 -- कटिहार। शहर के विभिन्न चौक -चौराहों पर बुधवार को जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर शहीद चौक, जीआरपी चौक, अमर जवान चौक, हनुमान मंदिर मिचाईबारी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और छोटे-बड़े वाहनों की भीड़ के कारण लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कई लोग अपने जरूरी काम और कार्यालय पहुंचने में देर होने की बात कहते नजर आए। जाम में फंसे स्थानीय निवासी राजेश कुमार, अमित कुमार, दिनेश, सुमन आदि लोगों ने बताया कि शहर में रोजाना जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय बच्चों को स्कूल छोड़ने और ऑफिस जाने के दौरान सड़क पर इतनी भीड़ हो जाती है कि कई बार आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.