भागलपुर, मई 3 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददातारौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के शेखटोला गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान शेखटोला निवासी तौकीर आलम की 19 वर्षीय पत्नी सोनी खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को घर के अंदर उसका शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। सोनी खातून का मायका आजमनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.