भागलपुर, फरवरी 12 -- कटिहार। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के बाद जिले के राजकीय कृत, प्रोजेक्ट कन्या ,उत्क्रमित एवं नव स्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत परिचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बिहार राज्य विद्यालय परिचारी नियुक्ति सेवा शर्त एवं अनुशासनिक कार्रवाई संवर्ग नियमावली 2025 के तहत अब अनुकंपा के आधार पर नियुक्त परिचारियों को भी 15,200 रुपए प्रतिमाह नियत वेतन तथा Rs.400 वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...