भागलपुर, मई 20 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4 लाख 16 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग तथा अन्य नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान एक ऑटो, तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक ट्रैक्टर और 100 बोरा मक्का भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- कटिहार : वाहन जांच अभियान में चार लाख से अधिक जुर्माना वसूला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...