कटिहार: रेलवे स्टेशन परिसर में मिली लावारिस मैगजीन सहित पिस्टल मिलने से मची अफरा-तफरी
भागलपुर, मई 27 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया से एक पिस्टल दिखने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर रेल पुलिस,आरपीएफ और बारसोई थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पिस्टल को जब्त कर लिया। बारसोई रेल थानाध्यक्ष दुधेश्वर कुमार ने बताया कि रेलवे के पार्किंग एरिया से मैगजीन लगा हुआ एक पिस्टल बरामद किया गया। यह पिस्टल किसका है और किसने यहां पर रखा है। इसकी छानबीन की जा रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों में मनोज कुमार, मो. अकबर, अमिरूद़्दीन, श्याम कुमार आदि ने बताया कि थाने से चंद कदमों की दूरी: राजकीय रेल थाना बारसोई, घटनास्थल यानी पार्किंग एरिया से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.