भागलपुर, मार्च 27 -- बारसोई। जब लाखों कंठों से एक साथ "जय श्रीराम" की ध्वनि उठती है, तो आसमान भी झुक जाता है। और बारसोई के गलियारे इस सत्य के गवाह बने रामनवमी की उस पावन संध्या में, जब पूरा नगर मानो अयोध्या हो उठा।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल एक धार्मिक जुलूस नहीं थी । यह बारसोई की सामूहिक आत्मा का उत्सव था, आस्था थी, अनुशासन था, और था वह दुर्लभ दृश्य जो हर आँख को भर देता है । एकता का जीवंत प्रमाण।पीडब्ल्यूडी मैदान से उठी भक्ति की लहर प्रातः 10 बजे पीडब्ल्यूडी मैदान से शंखनाद के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, रास चौक, जैन मंदिर रोड, बड़ी दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड, मस्जिद चौक, शहीद शुभम चौक, ब्लॉक रोड होते हुए राधा रानी नगर मौलानापुर तक यह भक्ति की नदी प्रवाहित होती रही, फिर भाग बारसोई, शही...