कटिहार: रात में निकला किशोर सुबह धान के खेत में मिला मृत, हत्या से मचा हड़कंप
भागलपुर, सितम्बर 29 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के मधाईपुर पंचायत के विद्यानंदपुर गांव में मंगलवार सुबह धान के खेत से 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान विद्यानंदपुर निवासी मो. आरिफ के पुत्र मो. खादिम के रूप में हुई है। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पीर दिघी के समीप धान के खेत में मिला। बताया जाता है कि खादिम सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह धान के खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.