भागलपुर, मार्च 27 -- कटिहार। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है ।अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में करीब 60% तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की प्रबल संभावना है । इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। जहां दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वही रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से मौसम में नमी और उमस का एहसास बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...