कटिहार: मैकेनिक की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 2 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत साबिर गोली हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि बीते बुधवार को दिन के लगभग 1:00 बजे पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर केवाला, शनिचरी हाट के पास बाइक की ठीक से मरम्मत नहीं करने के विवाद में गैरेज मैकेनिक साबिर को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान मैकेनिक की मौत हो गई थी।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपी को कुछ ही घंटों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अमदाबाद और मनिहारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मनिहारी और अमदाबाद की सीमा क्षेत्र से मुख्य आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.