भागलपुर, मार्च 10 -- कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कटिहार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में नगर निगम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.