भागलपुर, अगस्त 19 -- सालमारी, एक संवाददाता। बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी पूर्णिमा मेला के अवसर पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए रेल विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 24 अगस्त से 30 अगस्त तक इंटरसिटी और बालूरघाट एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि कटिहार रेल मंडल के डीआरएम के आदेशानुसार अंतिम सोमवारी से श्रावणी पूर्णिमा एवं मेला अवधि के दौरान मुकुरिया स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15719-20 तथा बालूरघाट ट्रेन संख्या 15463-64 अप एवं डाउन दिशा में मुकुरिया स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेट...