भागलपुर, अप्रैल 23 -- कुर्सेला (कटिहार) से मणिकांत रमन की रिपोर्ट कुरसेला, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में 5 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे से ही बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। बिजली नहीं रहने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हुई। वहीं, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, क्योंकि मोटर नहीं चल पाने से कई घरों में पानी की किल्लत हो गई। बाजार क्षेत्र में भी दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- बांका: लो वोल्टेज से अमरपुर के लोग परेशान स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की समस्या आए दिन होती र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.