भागलपुर, जुलाई 17 -- कटिहार से शशि की रिपोर्ट अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड के जंगलाटाल पंचायत अंतर्गत झोला बथना वार्ड संख्या दो निवासी शहाबुद्दीन के करीब 20 वर्षीय पुत्र माउद आलम की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।उसका शव गुरुवार को किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी पसर गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार माउद बकरीद पर्व के बाद रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु गया था।वहां वह एक मोटरसाइकिल गैरेज में मैकेनिक का काम करता था।वह आठ भाइयों में पांचवें स्थान पर था।उसके पिता की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है।बताया गया कि दो दिन पहले उसकी मां ने फोन कर पिता के इलाज के लिए कुछ रुपये भेजने को कहा था।इस पर माउद ने फोनपे के माध्यम से अपने भाई को एक हजार रुपये भेजे। साथ ही उस...