भागलपुर, मार्च 22 -- कटिहार। बिहार दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार साह के नेतृत्व में सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विकसित बिहार के लिए अपनी जिम्मेवारी निभाने का संकल्प भी किया। राष्ट्रीय सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश काल के दौरान 1912 ईस्वी में 22 मार्च को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। इस वर्ष बिहार दिवस का विषय है- उन्नत बिहार, शिक्षित बिहार, विकसित बिहार एवं औद्योगिक बिहार। मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित नारायण, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, महासचिव मोहन गुप्ता, सचिव धर्मेश, कोऑर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, सदस्य रणजीत सिंह, मनोज गुप्ता, मोहम्मद एनुअल अंसारी, दस्तगीर आदि उपस्थित थे।...