कटिहार: बाढ़ में भी नहीं थमी सेहत की डोर, नाव से गांवों तक पहुंचा इलाज
भागलपुर, सितम्बर 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। बाढ़ ने भले ही कई गांवों का सड़क संपर्क काट दिया हो, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की राह नहीं रोक सकी। पानी से घिरे गांवों में अब नाव ही अस्पताल का सहारा बन रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। कुरसेला, अहमदाबाद, मनिहारी और बरारी में चार नावों के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी और दवाएं सुदूर इलाकों तक पहुंचाई जा रही हैं। अब तक इन शिविरों के माध्यम से 1700 से अधिक लोगों को उपचार मिल चुका है। बुधवार को राज्य के आपदा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चिकित्सा शिविर और नाव से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- कटिहार : बाढ़ में भी नहीं थमी सेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.