कटिहार: बस से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
भागलपुर, मई 27 -- समेली, एक संवाददाता। कटिहार-भागलपुर सीमा पर मकनपुर चौक के समीप बीते दिन हुए हादसे में घायल बस कंडक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा।जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय शिव सिंह के 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह उर्फ घुसकी पूर्णिया से नवगछिया जा रही बस में कंडक्टरी का काम करता था। बताया जाता है कि मकनपुर चौक के पास बस से असंतुलित होकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。
शव पहुंचने पर कोहराम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.