भागलपुर, फरवरी 12 -- कटिहार। फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कटिहार एवं आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है जहां तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। वही दिन चढ़ने के साथ पर तेजी से ऊपर जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने तथा 20 फरवरी तक यह बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया सुबह 7:00 बजे 14 डिग्री से शुरुआत होकर दोपहर तक तापमान 24 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.