भागलपुर, सितम्बर 7 -- समेली से शशि रमन की रिपोर्ट प्राथमिक विद्यालय मिल्की में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी तरह के मोटे अनाज, पत्ते दार हरी साग, सब्जी एवं फल का प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें बच्चों को खनिज, प्रोटीन, विटामिन,मिंनरलस के बारे में बताया गया। प्रधान शिक्षिका शशिकला ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का संस्करण एक से सात सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। पोषण अभियान का मकसद तकनीक और परंपरा के तालमेल से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है। पोषण पखवाड़ा 2026 बच्चों के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर केंद्रित है, क्योंकि यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है। यह भी पढ़ें- छात्रों को कुपोषण से बचाव को किया जागरूक लाभार्थी अब बेहतर पहुँच के लिए पोषण ट्रैकर वेब ऐप के ज़रिए खुद पंजीकरण कर सकते ...