भागलपुर, अप्रैल 12 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट समेली। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशियारी में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका बिंदु देवी ने की। जबकि मंच संचालन शिक्षिका चंदा भारती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि कमलेश्वरी प्रसाद मंडल एवं सरपंच प्रतिनिधि मधुकर कुमार उपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने 11 वर्षों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और उनकी मेहनत व समर्पण से विद्यालय में शिक्षा का स्तर ऊंचा किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । छात्राओं ने स्वागत गीत की सफल एव उत्कृष्ट प्रस्तुति कर शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.