भागलपुर, अप्रैल 25 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिया के समीप एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिशचंद्रपुर निवासी अबू ताहिर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से मिले ट्रेन टिकट और आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद शकील अहमद समेत अन्य परिजन कटिहार पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि 3-4 दिन पहले अबू ताहिर और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अस्पताल में भर्ती हो गई थी। वहीं, अबू ताहिर घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.