भागलपुर, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 9 मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 की रात गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी शिखर चौधरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है और वाहन मीनापुर चौक की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीना पुर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग यह भी पढ़ें- पोठिया में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आठ मवेशी बरामद के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देख भागने लगा। तत्पश्चात पुलिस बल के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.