भागलपुर, अप्रैल 20 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज करने और मध्यान भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपनाया है। अब विद्यालयों में पहली घंटी के दौरान ही छात्र-छात्राओं की हाजिरी दर्ज करनी होगी। इसके बाद बनाई गई उपस्थिति को फर्जी माना जाएगा और इसे अनियमितता की श्रेणी में रखा जाएगा । शिक्षा विभाग के इस नए निर्देश से उन विद्यालयों पर सीधा असर पड़ेगा जहां पहले घंटी के बाद भी छात्रों की उपस्थिति दर्ज कर संख्या बढ़ा दी जाती थी। यह भी पढ़ें- अब पहले घंटी के बाद बनाई गई हाजिरी मानी जाएगी फर्जी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...