भागलपुर, मार्च 27 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र। जिला पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत जोगिया टोला गांव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। शिविर के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी सहित अन्य पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों जैसे खुरपका-मुंहपका, बुखार, त्वचा रोग आदि के उपचार के साथ-साथ टीकाकरण भी किया गया। पशु चिकित्सक डॉ आनंद कुमार ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय-समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.