भागलपुर, मई 25 -- कटिहार से रमन की रिपोर्ट समाहरणालय परिसर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल बन गया, जब जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर फिनायल पी लिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा के रूप में हुई है। मनोज कुमार झा ने आरोप लगाया कि उनके पिता श्राद्ध एवं पूजन का कार्य करते थे, लेकिन पिता के निधन के बाद परिवार के अन्य सदस्य उन्हें उनके हिस्से का काम नहीं करने दे रहे हैं। इसी विवाद को लेकर उनका परिवारिक और आर्थिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मनोज का कहना है...