भागलपुर, जून 15 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट मनिहारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी शिखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से गंगा नदी मार्ग के रास्ते नाव के जरिए अवैध देसी शराब की बड़ी खेप बाघमारा बांध की ओर लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद मनिहारी थाना पुलिस ने बाघमारा बांध के समीप छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान भोला सिंह (30 वर्ष), पिता रामेश्वर सिंह, निवासी शौमनपुर दियारा, जिला साहेबगंज (झारखंड) के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि तलाशी के द...