भागलपुर, मई 22 -- मनसाही से अजय कुमार की रिपोर्ट लगातार दो दिनों से कटिहार सदर प्रखंड के हफलागंज, मखदुमपुर गांव में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। और पूर्णिया नारायणपुर फोरलेन सड़क के मखदुमपुर गांव के सड़क पर टायर जलाकर सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही को लेकर लोग परेशान रहे। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की सबसे बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक टोटो चार्ज नहीं हो रहा है व्यवसायिकों का व्यवसाय दो दिनों से ठप पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- मनसाही में 20 घंटे से बिजली बाधित, व्यवसायियों को हो रहा नुकसान यहां तक कि उपभोक्ताओं के संबंधित विभाग के जेई फोन रिसीव नहीं करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...