भागलपुर, अप्रैल 9 -- आजमनगर (कटिहार) से मो मुन्तखब की रिपोर्ट आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग गांवों में हुए दर्दनाक हादसों में दो मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोकर पंचायत के हाटबरोल गांव में गांव के पास स्थित पोखर के किनारे खेल रही पांच वर्षीय रिमझिम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक लगने तक काफी देर हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं दूसरी घटना दनिहां पंचायत के ख्वाजा नगर गांव की है, जहां तीन वर्षीय आमिर अंसारी भी पोखर के पास खेलते समय अचानक पैर फिसलने से पानी में गिर गया। गहराई अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.