भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कचना थाना क्षेत्र और हसनगंज थाना क्षेत्र से अपहृत दोनों युवतियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि कचना थाना क्षेत्र की अपहृता को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद किया। वहीं, हसनगंज थाना क्षेत्र में भी अपहृत युवती को पुलिस ने खोजबीन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अपहृताओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही संबंधित मामलों में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...