भागलपुर, मार्च 10 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एमएलसी और मेयर के निज आवास के सामने स्थित एक बैंक के बाहर से मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:50 से 1 बजे के बीच यह घटना हुई। बताया जाता है कि एक युवक पैदल बैंक के पास पहुंचता है और कुछ देर तक वहां खड़ी बाइक के आसपास मंडराता रहता है। इसके बाद वह बाइक में चाबी लगाकर उसे खोलता है और आराम से बाइक पर बैठकर हनुमान मंदिर की दिशा में फरार हो जाता है। पीड़ित युवक विशाल कुमार ने बताया कि बाइक उनके पिता के नाम से है। वह उसी बाइक से बैंक में नया खाता खुलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.