कटिहार: दधीचि देह दान समिति की ओर से निकाला गया जागरुकता रैली
भागलपुर, जून 5 -- कटिहार से नीरज कुमार की रिपोर्ट नेत्रदान और अंगदान के लिए लोगों के बीच जागरुकता लाने को लेकर दधीचि देह दान समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरुकता रैली निकाली गई l रैली में सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र नाथ सिंह सहित कई चिकित्सक, एएनएम स्कूल की छात्रा व समिति के सदस्य शामिल हुए l सदर अस्पताल परिसर से रैली निकलकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची l रैली के माध्यम से मरणोपरांत नेत्रदान और अंगदान करने की अपील लोगों से की गई l यह भी पढ़ें- नेत्रदान अंगदान एवं देहदान जागरुकता को लेकर 7 जून को क्षेत्रीय सम्मेलन यह भी पढ़ें- दधीचि देहदान समिति की बैठक में जागरूकता रैली निकालने का निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.