भागलपुर, अप्रैल 30 -- बरारी से दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट बरारी। बरारी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।इस प्राकृतिक आपदा के कारण खासकर आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।तेज हवाओं के चलते पेड़ों से कच्चे और पके फल बड़ी संख्या में गिर गए।जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष आम और लीची की फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी।पेड़ों पर फल भी अच्छी मात्रा में लगे हुए थे।लेकिन अचानक आई आंधी ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।कई यह भी पढ़ें- तापमान उतार-चढ़ाव से बागवानी फसलें प्रभावित बागानों में पेड़ों की टहनियां तक टूट गई।जिससे आगे की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।किसानों का कहना है कि एक ही झ...