भागलपुर, मई 27 -- समेली,एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक डूमर चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दल-बल के सहयोग से खदेड़कर सभी को पकड़ लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...