भागलपुर, अप्रैल 26 -- सेमापुर से राणा सिंह की रिपोर्ट सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में रविवार को बारिश के बीच गिरे ठनका के चपेट में आने से 45 वर्षीय अकमल हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि अकमल हुसैन मक्का की फसल कटाई के बाद अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: ठनका गिरने से तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.