भागलपुर, जून 1 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट मनिया के समीप ट्रैक्टर और टोटो (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में टोटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहितपुर निवासी इम्तियाज आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मनिया के पास ट्रैक्टर और टोटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना रविवार देर रात मिली थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कार्र...