भागलपुर, मई 7 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता। बलिया बेलौन थाना पुलिस ने एक टेंपू से 44.10 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल किए गए टेंपू को भी जब्त कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेंपू पर सवार दो व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर फुटानी चौक मीनापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ फुटानी चौक मीनापुर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक टेंपू पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान सुंदरम कुमार मालाकार एवं शिवम कुमार माला...