कटिहार: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में लगा एक्स-रे शिविर
भागलपुर, जून 1 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट देश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100-दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को हसनगंज प्रखंड के रामपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आयुष भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है और सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर घर को टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों से टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। शिविर में आधुनिक मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से संदिग्ध मरीजों के फेफड़ों की जांच की गई, वहीं बलगम के नमूने भी एकत्र किए गए। जांच के बाद डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.